Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

मकर संक्रांति पर अयोध्या में रामलला को लगाया गया खिचड़ी का भोग

मकर संक्रांति के मौके पर भगवान राम की नगरी अयोध्या में राम लला को खिचड़ी का भोग लगाया गया। इस खिचड़ी को खास तौर पर भोग के लिए बनाया गया था।इस दौरान खिचड़ी के साथ राम लला को अचार, दही, घी और पापड़ भी अर्पित किया गया।

रामलला को भोग लगाने के बाद इस खिचड़ी को प्रसाद रूप में उन श्रद्धालुओं में बांटा गया, जो मंदिर में दर्शन के लिए आए थे। इस दौरान प्रसाद लेने के लिए मंदिर के बाहर भक्तों की लंबी लाइन लगी थी। देश के कुछ इलाकों में मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी बडे चाव से बनाई और खाई जाती है।