Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

UP: काशी विश्वनाथ मंदिर ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक महीने में 1.4 करोड़ श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

आस्था और भक्ति के सैलाब ने उत्तर प्रदेश में वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। यहां सिर्फ एक महीने में ही दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा एक करोड़ 40 लाख तक पहुंच गया। ये आंकड़ें 11 जनवरी से 11 फरवरी के बीच के हैं। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ की वजह से भी वाराणसी पहुंचने को लेकर श्रद्धालुओं में काफी जोश दिखा।

लाखों लोगों के लिए आध्यात्मिक केंद्र काशी नगरी में बाबा विश्वनाथ से आशीर्वाद लेने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा दिखा जिससे पिछले कई रिकॉर्ड टूट गए। हाल ही में श्री काशी विश्वनाथ धाम का निर्माण पूरा होने के साथ ही ये मंदिर देश भर के लोगों के लिए भक्ति का प्रतीक बन गया है।