Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

UP: मथुरा के नंदगांव में खेली गई होली, हजारों लोगों ने उठाया लुत्फ

जैसे जैसे होली का त्योहार करीब आ रहा है, ब्रज क्षेत्र में होली का खुमार बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को मथुरा के नंदगांव में हजारों लोगों ने होली खेली। हर साल की तरह इस साल भी नंदगांव में होली खेलने के लिए दूर दूर से लोग आए। जिन युवाओं ने पहली बार नंदगांव में होली खेली, उन्होंने अपना अनुभव साझा किया। रविवार को नंदगांव में होली खेलने के लिए कुछ विदेशी पर्यटक भी पहुंचे थे। होली का त्योहार 14 मार्च को मनाया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के ब्रज क्षेत्र की होली सबसे खास मानी जाती है। दूसरे क्षेत्रों के मुकाबले यहां होली का त्योहार तकरीबन 40 दिन चलता है। इस बार का मुख्य रंगोत्सव 22 मार्च तक चलेगा जिसकी शुरुआत सात मार्च को हुई थी। इस पूरे उत्सव के दौरान मथुरा, वृंदावन, नंदगांव, बरसाना समेत ब्रज के सभी क्षेत्रों में होली खेलने के लिए दूर दूर से लोग पहुंचते हैं।