Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

UP: आगरा में निकाली गई भगवान राम की भव्य बारात, जनकपुरी में होगा स्वागत

उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार को भगवान राम की भव्य बारात निकाली गई। इस दौरान करीब 300-400 झांकियां निकाली गई। शहर में सांस्कृति और भक्तिमय माहौल था। सैकड़ों झांकियां और हजारों कलाकार ने इसमें हिस्सा लिया। झांकियों में देश के साहित्यिक, सामाजिक, आर्थिक, विज्ञान, ज्ञान और खेल की झलक दिखाई दी। दूर-ूदर से काफी सैलानी इसमें शामिल होने पहुंचे। भव्य राम बारात रात भर चलेगी और सुबह जनकपुरी पहुंचेगी।

भगवान राम अपने भाइयों लक्ष्मण और शत्रुघ्न के साथ आर्कषक रूप से सजे रथ पर सवार होकर शहर का भ्रमण करते हुए यह बारात जनक महल पहुंचेगी जहां पर राम बारात का भव्य स्वागत किया जाएगा। भगवान राम के स्वरूप रथ में सवार है और पूरा शहर भगवान राम की एक झलक पाने को आतुर है। जगह-जगह राम के स्वरूप की आरती उतारी गई और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। 

राम बारात में देश के कोने-कोने से झांकी शामिल हुई है, जिसमें कानपुर, वाराणसी, उज्जैन, दिल्ली सहित अन्य जगहों से झांकी आई हैं. झांकी में नंदी पर सवार भगवान शिव, वृंदावन के प्रेम मंदिर, खाटू श्याम, दुर्गामाता, श्रीराम राम दरबार, बालाजी महाराज, निम कारोली बाबा सहित भव्य झांकी शामिल हुई है.