Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

रामनगर में फिर से खुला गर्जिया देवी का मंदिर

.उत्तराखंड के रामनगर जिले में मौजूद गर्जिया देवी मंदिर के द्वार सोमवार को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।

ये मंदिर कोसी नदी के बीच में एक टीले पर मौजूद है। टीले पर मरम्मत का काम 10 मई से बंद कर दिया गया था, जिसमें 2010 में आई बाढ़ की वजह से दरारें आ गई थीं। 

चौड़ी होती दरारों से मंदिर को खतरा पैदा हो गया था और राज्य प्रशासन ने जरूरी मरम्मत के लिए इसे बंद करने का आदेश दिया था। इस मंदिर में देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं और उन्हें खुशी है कि ये फिर से खुल गया है। 

दुकानदारों का कहना है कि मंदिर बंद होने की वजह से उनके व्यवसाय को बहुत नुकसान हुआ था। अब जब फिर से मंदिर खुल गया तो उन्होंने राहत की सांस ली है। 

गर्जिया देवी को मां दुर्गा का रूप माना जाता है। रामनगर के साथ साथ दुनिया भर में इस मंदिर की बहुत मान्यता है।