Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

नवरात्रों के दौरान भी बाबा के भक्तों में बना दर्शन के लिए उत्साह

हिमालय में विराजमान ग्यारवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में श्राद्ध पक्ष बीत जाने के बाद नवरात्रों में भी तीर्थ यात्री दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। सड़क मार्ग ओर पैदल मार्ग की कठिनाइयों को दरकिनार कर तीर्थ यात्रियों का उत्साह बना हुआ है। इन दिनों सोनप्रयाग गौरीकुण्ड सड़क मार्ग के खस्ताहालत होने के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है लेकिन तीर्थ यात्री गौरीकुण्ड तक की दूरी पैदल भी तय कर रहे हैं।

गौरीकुण्ड से श्रद्धालु घोड़े डंडी कंडी व अन्य साधनों में धाम रवाना हो रहें है।
इन दिनों धाम में सात से आठ हजार तीर्थयात्री प्रतिदिन दर्शनों करने पहुंच रहे हैं। कपाट खुलने से अभी तक 12,93, 350  तीर्थयात्री बाबा केदारनाथ के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर चुके हैं।।