Breaking News

दिल्ली: रेस क्लब को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने याचिका ठुकराई, 15 दिन में करना होगा खाली     |   कर्नाटक में सियासी हलचल तेज, नागेंद्र ने CM को दिया इस्तीफे का ऑफर     |   20 बागी TMC सांसदों को लोकसभा सचिवालय का नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब     |   PM नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी मिलाद-उन-नबी की बधाई     |   दिल्ली CM रेखा गुप्ता आज लक्ष्मी योजना के तहत ₹2500 की पहली किश्त जारी करेंगी     |  

UP: गोकुल में छड़ी मार होली की धूम, रंग-गुलाल से सराबोर होने देश-विदेश से पहुंचे सैलानी

मथुरा और वृंदावन का जुड़वां शहर उत्तर प्रदेश के ब्रज में पड़ते हैं। यहां की होली दुनिया भर में मशहूर है। यहां 40 दिन तक होली मनाई जाती है। त्योहार की शुरुआत वसंत पंचमी के दिन से होती है, जो होली के दिन तक चलती है। माना जाता है कि मथुरा जिले में पड़ने वाले गोकुल में भगवान श्री कृष्ण का बचपन बीता था। यहां की 'छड़ी मार होली' मशहूर है।

छड़ी मार होली में महिलाएं चंचलता के साथ धीरे-धीरे पुरुषों पर छड़ियों से वार करती हैं। ये परंपरा भगवान श्री कृष्ण की एक कहानी से जुड़ी है। बचपन में वे राधा और उनकी सहेलियों को पानी लाने पर परेशान करते थे। उन्हें छोटी टहनियों से पीट कर भगाया जाता था। उसी समय से होली के दौरान ये परंपरा निभाई जा रही है।

हर साल गोकुल के पुरुष, महिलाएं और बच्चे छड़ी मार होली का बेसब्री से इंतजार करते हैं। गीत, नृत्य, चंचल हंसी-मजाक और रंगों के बीच छड़ीमार होली पूरे दिन मनाई जाती है। इस अनोखे त्योहार का लुत्फ उठाने हर साल देश-विदेश से करोड़ों सैलानी गोकुल पहुंचते हैं।

कुछ दिनों बाद होली खत्म हो जाएगी। गोकुल के लोगों का कहना है कि वे अभी से अगले साल आने वाली होली का इंतजार कर रहे हैं।