Breaking News

पश्चिम बंगाल: उत्तर हावड़ा में नारेबाजी पर बवाल, केंद्रीय बलों ने किया लाठीचार्ज     |   बंगाल के ठाकुरनगर में पीएम मोदी की रैली, बोले- पहले चरण में TMC का अहंकार टूट गया     |   दिल्ली: द्वारका में पुलिसकर्मी पर फायरिंग का आरोप - एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल     |   ‘कला जगत को बड़ा नुकसान’, रघु राय के निधन पर ममता बनर्जी ने जताया दुख     |   'यह चुनाव भारत और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है', बंगाल में बोले केजरीवाल     |  

CM योगी आदित्यनाथ आज लगाएंगे आस्था की सियासी डुबकी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ प्रयागराज पहुंच रहे हैं। आज प्रयागराज में ही यूपी कैबिनेट की बैठक होगी, जो दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इस बैठक में 12 से ज्यादा प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। बैठक के बाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके सभी 54 मंत्री संगम में डुबकी लगाएंगे और मां गंगा की पूजा अर्चना करेंगे। इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अरैल में बैठक करने का फैसला लिया गया है। बैठक के बाद सभी मंत्री अरैल VIP घाट से मोटर बोट के जरिए संगम जाएंगे, जहां सीएम योगी समेत सभी मंत्री विधिवत पूजन करेंगे।

पूजन के बाद सभी मंत्री संगम तट पर बनी जेटी के जरिए  त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाएंगे। बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब योगी आदित्यनाथ अपनी कैबिनेट के साथ संगम पर पहुंच रहे हैं। इससे पहले 2019 में अर्धकुंभ के दौरान भी योगी अपनी कैबिनेट के साथ संगम पहुंचे थे और साधु-संतों के साथ गंगा स्नान किया था। योगी आदित्यनाथ लगातार महाकुंभ की व्यवस्थाओं का खुद जायजा ले रहे हैं और अफसरों के साथ मीटिंग कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज कैबिनेट की मीटिंग प्रयागराज में रखी गई है, जो राज्य के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों पर चर्चा करेगी।