Breaking News

रूस में गैस प्लांट में भीषण आग, 6 चीनी नागरिकों समेत 7 की मौत... 9 अब भी लापता     |   अमेरिका जाने वालों को बड़ा झटका, वीजा अपॉइंटमेंट पर रोक     |   दिल्ली: रेस क्लब को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने याचिका ठुकराई, 15 दिन में करना होगा खाली     |   कर्नाटक में सियासी हलचल तेज, नागेंद्र ने CM को दिया इस्तीफे का ऑफर     |   20 बागी TMC सांसदों को लोकसभा सचिवालय का नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब     |  

अयोध्या: प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले महिला श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रा

22 जनवरी को राम मंदिर में होने वाले श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले बुधवार को अयोध्या में लगभग 200 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा के दौरान सरयू नदी से जल भरकर राम जन्मभूमि ले जाया गया।

महिला श्रद्धालु ने कहा कि ये बहुत पवित्र काम है। हमारे यहां भगवान राम पधार रहे हैं। इस वजह से हम यहां कलश यात्रा में शामिल हुए हैं। सरयू का जल लेकर हम राम जन्मभूमि जा रहे हैं।

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले 'राम लला' के 'प्राण प्रतिष्ठा' की तैयारियां जोरों पर हैं। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 6,000 से अधिक लोग शामिल होंगे। मंगलवार से ही मंदिर में कई धार्मिक कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं।