Breaking News

नेपाल में ईंधन संकट के बीच सरकार का फैसला, अब हफ्ते में दो दिन छुट्टी     |   बंगाल के कूचबिहार पहुंचे पीएम मोदी, जनसभा को कर रहे संबोधित     |   कूचबिहार में प्रधानमंत्री मोदी बोले - रैली ने बदलाव पर मुहर लगा दी, बीजेपी की होगी प्रचंड जीत     |   बंगाल में संविधान की प्रक्रिया भी सुरक्षित नहीं, अधिकारियों को बंधक बनाया गया: PM मोदी     |   चुनाव में लालच रोकने के लिए ECI का एक्शन, जब्त किए ₹650 करोड़ की नकदी-शराब     |  

अल्मोड़ा: सांस्कृतिक शोभा यात्रा के साथ 5 दिनी गोलू महोत्सव शुरू

अल्मोड़ा के मल्ला महल में संस्कार सांस्कृतिक एवं पर्यावरण संरक्षण समिति की ओर से पांच दिवसीय जय गोल्ज़्यू महोत्सव का आयोजन किया गया है। जय गोल्ज्यू महोत्सव का शुभारम्भ केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा और विधायक मनोज तिवारी ने किया। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस महोत्सव में विभागीय स्टॉल भी लगाए गए हैं। इनके माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जनहित में संचालित योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जा रही है। जय गोल्ज्यू महोत्सव के शुभारंभ से पहले मां नंदा देवी मंदिर परिसर से गोल्ज्यू शोभा यात्रा और कलश यात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा में महोत्सव में प्रतिभाग करने आए उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र के कलाकारों के साथ ही स्थानीय सांस्कृतिक दलों ने भी प्रतिभाग किया। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि गोलू देवता हम सबके ईष्ट देवता और आराध्य देवता हैं। उनके नाम से ऐतिहासिक और पवित्र स्थान मल्ला महल में पांच दिवसीय महोत्सव के आयोजन से हमारी धार्मिक संस्कृति को पहचान मिलेगी।

अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि गोलू देवता हम सबके आराध्य और आस्था के देवता हैं। गोलू देवता का जो महत्व है, उसे आम जनता तक ले जाने में यह महोत्सव अवश्य सफल होगा। जय गोल्ज्यू महोत्सव के आयोजक प्रकाश बिष्ट ने बताया कि अल्मोड़ा एक सांस्कृतिक नगरी के रूप में जानी जाती है। चितई गोलू देवता पूरे भारत और विश्व में न्याय के देवता के रूप में प्रसिद्ध हैं।