Breaking News

बजट सत्र: निशिकांत दुबे के संबोधन में से अर्बन नक्सल और टुकड़े टुकड़े शब्द को हटाया गया     |   बांग्लादेश चुनाव में रहमान को 50 सीट, जमात फिलहाल 2 सीटों पर अटकी     |   चुनाव आयोग की कल बंगाल के चुनाव अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक होगी     |   FIR हो, मुकदमा हो या प्रिविलेज प्रस्ताव लाएं - किसानों के लिए लड़ूंगा: राहुल गांधी     |   T20 World Cup 2026: नामीबिया ने जीता टॉस, भारतीय टीम पहले बैटिंग करेगी     |  

चारधाम यात्रा पर अब तक पहुंचे 28 लाख तीर्थयात्री

उत्तराखंड में पिछले 45 दिनों से चार धाम यात्रा जारी है, इन 45 दिनों में लगभग 28 लाख श्रद्धालुओं ने चारों धामों का भ्रमण किया हैं. खास बात यह कि इनमें सबसे अधिक तीर्थ यात्रियों ने केदारनाथ धाम के दर्शन किए हैं. आंकड़ों के अनुसार, बीते 15 दिनों में लगभग 10 लाख श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम के दर्शन किए है. चार धाम यात्रा में लगभग 70 हजार तीर्थ यात्री प्रतिदिन चारों धामों के दर्शन कर रहे हैं. तीर्थयात्रियों के लिए प्रशासन ने काफी अच्छी व्यवस्था बनाई है, जिसके चलते उत्तराखंड में चल रही चार धाम यात्रा में आ रहे श्रद्धालुओं को चारों धामों के दर्शन अच्छे से हो रहे हैं. प्रदेश में इस बार चारधाम यात्रा 30 अप्रैल से शुरू हुई थी.

बता दें कि मौसम की चुनौतियों के बाद भी चारों धामों व हेमकुंड साहिब में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है. उत्तराखंड पर्यटन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री धाम की यात्रा तेजी से आगे बढ़ रही है, यहां लगातार यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है सब से बड़ी बात तो ये है कि यहां आने वाले सभी यात्रियों को सभी धामों में दर्शन अच्छे से हो रहे है,

खराब मौसम के बावजूद भी श्रद्धालुओं की संख्या में कोई कमी नहीं आ रही है, भले ही मौसम श्रद्धालुओं की परीक्षा ले रहा हैं. इसके बावजूद भी आस्था के कदम थम नहीं रहे हैं. यात्रा के लिए ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था है. हरिद्वार, ऋषिकेश, हरर्बटपुर, विकासनगर में केंद्रों में ऑफलाइन पंजीकरण की संख्या बढ़ रही है. एक दिन 28 हजार तक ऑफलाइन पंजीकरण हो रहे हैं.

चारधाम यात्रा सुचारू रूप से चल रही है. अब तक 42 लाख यात्रियों ने पंजीकरण कराया है. इनमें से करीब 28 लाख से अधिक दर्शन कर चुके हैं. पर्यटन विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, केदारनाथ धाम में 10 लाख, बदरीनाथ में 7 लाख 80 हजार, गंगोत्री धाम में 4 लाख 53 हजार, यमुनोत्री धाम में 4 लाख 50 हजार और हेमकुंड साहिब में 95,700 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं.