उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या में दीपोत्सव के लिए रामायण पर बेस्ड 18 झांकियां तैयार की हैं। ये झांकियां दिवाली के दिन पूरे शहर में निकाली जाएंगी।
ये झांकियां पूरी तरह से रामायण पर आधारित है। 11 झांकियों में रामायण को दिखाया गया है। इसे लोगों को दिखाया जाएगा। सात झांकियां पर्यटन विभाग की हैं और 11 सूचना विभाग की हैं। कुल 18 झांकियां हैं। इसके अलावा अयोध्या में 30 अक्टूबर को छोटी दिवाली के मौके पर 28 लाख दीये जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा।