Breaking News

नेपाल के NDRRMA ने भोटेकोशी नदी में बाढ़ की स्थिति को लेकर हाई अलर्ट जारी किया     |   चीन: शी जिनपिंग ने तिब्बत में भूस्खलन के बाद राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की     |   नेपाल बाढ़: प्रधानमंत्री और मंत्रियों की एक महीने की सैलरी आपदा कोष में जमा होगी     |   नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |  

यूपी में मौसम का बदलेगा मिजाज, आंधी-बारिश का अलर्ट

यूपी के मौसम में कई बदलाव होने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में अगले तीन से चार दिनों तक मौसम में फेर-बदल जारी रहने वाला है। प्रदेश में हो रही उमस भरी गर्मी और बादलों की आवाजाही के बीच मौसम विभाग ने 29 से 31 मई के दौरान पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में गरज- चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई है। बुधवार के लिए भी प्रदेश के पूर्वी और तराई इलाकों के 30 जिलों में तेज हवाएं चलने और गरज- चमक के साथ बूंदाबादी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं शाहजहांपुर, पीलीभीत, बदायूं व आसपास के इलाकों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे तक की हवाएं चलने की चेतावनी है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार जानकारी दी कि इस मानसून में जून से सितंबर के दौरान चार माह में पूर्वी यूपी में सामान्य से 10 प्रतिशत और पश्चिमी यूपी में सामान्य से 12 प्रतिशत अधिक बारिश की संभावना है। जून माह में देश भर में सामान्य से 8 प्रतिशत अधिक बारिश होगी। इस दौरान प्रदेश में औसत तापमान के साथ ही लू की परिस्थितियों के भी सामान्य से कम रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।