Breaking News

दिल्ली की मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने अरविंद केजरीवाल को लिखी चिट्ठी     |   कांग्रेस ने वंदे मातरम् के दो टुकड़े किए, संसद से पास कानून को नकारा: अमित शाह     |   'कांग्रेस ने वंदे मातरम् के दो-टुकड़े किए', बोले अमित शाह     |   पुणे पुलिस ने राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को अनुमति दी     |   लखनऊ में DRI का बड़ा एक्शन, हाथीदांत की 54 कलाकृतियों के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार     |  

Uttarakhand: स्कूल के छात्र छात्राओं ने किया लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक

जनपद उधम सिंह नगर में सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। आये दिन सड़क दुर्घटना आम हो गई है जिसमें लोगों की जान भी जा रही है। यातायात के नियमों के पालन की अनदेखी इन दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण माना जा रहा है। जिसको लेकर आज जनपद के जसपुर में मिलेनियम इंटरनेशनल  स्कूल के छात्र छात्राओं ने हाइवे पर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और यातायात के नियमों का पालन करने को लेकर हिदायत दी। इस दौरान छात्र छात्राओं के साथ स्थानीय पुलिस भी मौजूद रही और लोगों को जागरूक किया गया। 

छात्र छात्राओं ने बताया कि आज लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। आज कल बिना हेलमेट के और बिना सीट बेल्ट लगाए लोग गाड़ी चला रहे है। जितनी भी दुर्घटना हो रही है उन सब का कारण लापरवाही है, इसलिए नियमों का पालन करें। इस दौरान पेम्पलेट के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। लोगों को सुरक्षित तरीके से गाड़ी चलाने को कहा गया।