Breaking News

दिल्ली की मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने अरविंद केजरीवाल को लिखी चिट्ठी     |   कांग्रेस ने वंदे मातरम् के दो टुकड़े किए, संसद से पास कानून को नकारा: अमित शाह     |   'कांग्रेस ने वंदे मातरम् के दो-टुकड़े किए', बोले अमित शाह     |   पुणे पुलिस ने राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को अनुमति दी     |   लखनऊ में DRI का बड़ा एक्शन, हाथीदांत की 54 कलाकृतियों के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार     |  

बैंकर पति का खौफनाक खूनी खेल, पत्नी-बहन का कत्ल कर खुद को मारी गोली

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उसे वक्त सनसनी फैल गई जब लखनऊ की सबसे पॉस इलाका गोमती नगर में मानस बाजपेयी ने अपनी पत्नी और बहन को गोली मारकर हत्या के बाद खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, बताया जा रहा है कि मानस और उनकी पत्नी दिव्या के बीच विवाद चल रहा था, मृतक दिव्या मिश्रा ने पति मानस बाजपेयी से पारिवारिक न्यायालय में तलाक का मुकदमा विचाराधीन था।

लखनऊ के गोमती नगर थाना क्षेत्र के हुसडिया चौराहे के पास रहने वाले मानस बाजपेयी टेंपो से मिठाई लाल चौराहे पर आइसीआइसीआइ बैंक के बाहर अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा को गोली मारकर हत्या कर दी… पत्नी की हत्या करने के बाद मानस बाजपेयी हुसडिया चौराहे पर अपने घर पहुंचाकर अपनी बहन को गोली मारकर हत्या कर दी फिर उसके बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली… मानस बाजपेयी स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में काम करते थे… माता-पिता के न रहने पर अपनी इकलौती बहन के साथ घर में रहते थे… पत्नी दिव्या मिश्रा से विवाद चल रहा था… दिव्या मिश्रा ने तलाक का मुकदमा भी दायर किया था।

पुलिस उपायुक्त पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा ने बताया मानस बाजपेई ने पत्नी और बहन की हत्या के बाद खुद को गोली मार ली है तीनों लोगों की मौत हो गई है पुलिस इस मामले की जांच शुरू कर दी है और तीनों सबों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.. पूरी घटना के खुलासे के लिए पांच पुलिस की टीम में बनाई गई हैं।

मानस बाजपेई के मकान के बाहर बनी दुकान के किराएदार लवकुश ने बताया पत्नी की हत्या करने के बाद मानस बाजपेई घर पहुंचे और पूरी घटना को व्हाट्सएप स्टेटस पर शेयर किया।