Breaking News

दिल्ली की मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने अरविंद केजरीवाल को लिखी चिट्ठी     |   कांग्रेस ने वंदे मातरम् के दो टुकड़े किए, संसद से पास कानून को नकारा: अमित शाह     |   'कांग्रेस ने वंदे मातरम् के दो-टुकड़े किए', बोले अमित शाह     |   पुणे पुलिस ने राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को अनुमति दी     |   लखनऊ में DRI का बड़ा एक्शन, हाथीदांत की 54 कलाकृतियों के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार     |  

'महाकाली' में अक्षय खन्ना का दिखा खतरनाक अवतार, शुक्राचार्य के किरदार में आएंगे नजर

फिल्म 'महाकाली' के मेकर्स ने अक्षय खन्ना का शुक्राचार्य के किरदार में फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। इसके साथ ही फिल्म के टीजर की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। फिल्म का टीजर 24 अगस्त 2026 को रिलीज होगा। शुक्राचार्य के रूप में अक्षय खन्ना का लुक पहले ही टीजर पोस्टर के जरिए चर्चा में आ चुका था। अब जारी किए गए फर्स्ट लुक में उनका पूरी तरह बदला हुआ अंदाज देखने को मिल रहा है। अभिनेता लंबे सिल्वर-व्हाइट बाल और दाढ़ी, गंभीर आंखों, जटाओं को जूड़े में बांधे और माथे पर पारंपरिक तिलक लगाए नजर आ रहे हैं। 'महाकाली' के जरिए अक्षय खन्ना तेलुगु सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म में वह असुरों के गुरु माने जाने वाले शुक्राचार्य की भूमिका निभा रहे हैं।

यह फिल्म प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स (PVCU) का हिस्सा है, जिसकी शुरुआत फिल्म 'हनुमान' से हुई थी। फिल्म की कहानी और कॉन्सेप्ट प्रशांत वर्मा ने तैयार किया है, जबकि निर्देशन पूजा कोल्लूरु ने किया है। इसका निर्माण RKD Studios के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म को भारत की पहली फीमेल-लीड सुपरहीरो फिल्म बताया जा रहा है। इसमें भूमि शेट्टी मुख्य भूमिका में 'महाकाली' के किरदार में नजर आएंगी, जबकि रोहित सराफ भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

14 जुलाई को मेकर्स ने बताया था कि फिल्म की शूटिंग अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। फिल्म की करीब 125 दिनों की शूटिंग पूरी हो चुकी है। 'महाकाली' को बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है और इसे खास तौर पर IMAX के लिए शूट किया गया है, ताकि दर्शकों को बड़े पर्दे पर एक शानदार सिनेमाई अनुभव मिल सके।