Breaking News

नेपाल के NDRRMA ने भोटेकोशी नदी में बाढ़ की स्थिति को लेकर हाई अलर्ट जारी किया     |   चीन: शी जिनपिंग ने तिब्बत में भूस्खलन के बाद राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की     |   नेपाल बाढ़: प्रधानमंत्री और मंत्रियों की एक महीने की सैलरी आपदा कोष में जमा होगी     |   नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |  

नोएडा मीडिया क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह से मुलाका

नोएडा मीडिया क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह से मुलाकात की। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर ने नोएडा मीडिया क्लब के नवचयनित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नोएडा की मीडिया पर न केवल प्रदेश, बल्कि पूरे देश की नजर रहती है। ऐसे में नोएडा मीडिया क्लब को पत्रकारिता में आदर्श प्रस्तुत करते हुए समाज के हित में कार्य करना चाहिए।

पुलिस कमिश्नर ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि गौतमबुद्ध नगर का पुलिस प्रशासन सदैव मीडिया के साथ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मीडिया क्लब पदाधिकारियों और वरिष्ठ पत्रकारों के साथ मिलकर न केवल पत्रकारों के हित में कार्य करेगा, बल्कि क्लब को प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश का उत्कृष्ट मीडिया क्लब बनाने की दिशा में भी अग्रसर होगा।

आपसी सामंजस्य के लिए होगा संवाद समारोह

भेंटवार्ता के दौरान पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने आशा जताई कि नोएडा मीडिया क्लब प्रदेश सरकार की योजनाओं और नीतियों को आम जन तक पहुंचाने में मदद करेगा। साथ ही, क्लब के माध्यम से पुलिस विभाग द्वारा किए जा रहे सामाजिक व जनहित के कार्यों को भी प्रचारित किया जाएगा।

उन्होंने यह भी प्रस्ताव रखा कि पत्रकारों और पुलिस के बीच आपसी सामंजस्य को और सुदृढ़ करने के लिए संवाद समारोह आयोजित किए जाएं। इस आत्मीय भेंट और संवाद के बाद मीडिया क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नर का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष आलोक द्विवेदी के नेतृत्व में उपाध्यक्ष अमित चौधरी, महासचिव जय प्रकाश सिंह, सचिव जगदीश शर्मा और कोषाध्यक्ष मनोज वत्स आदि उपस्थित रहे।