Breaking News

J-K: किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, जैश का एक आतंकी ढेर     |   जम्मू में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा का राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन     |   लोकसभा में नहीं हुआ पीएम मोदी का संबोधन, हंगामे के बीच कार्यवाही फिर स्थगित     |   पीएम मोदी आज शाम 5 बजे संसद को करेंगे संबोधित     |   काठमांडू-इस्तांबुल फ्लाइट की कोलकाता एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग     |  

प्रसिद्ध यात्रा लेखक पद्मश्री ह्यू गैंटजर का निधन, 94 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

प्रसिद्ध अंग्रेजी ट्रैवल राइटर, पर्यावरण संरक्षक और पद्मश्री सम्मानित ह्यूग गैंटजर का 94 साल ही उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन से मसूरी सहित देश-विदेश के साहित्य जगत में शोक की लहर दौड़ गई। 94 वर्ष की आयु में उन्होंने किंक्रेग लाइब्रेरी रोड स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार मसूरी के कैमल्स बैक रोड कब्रिस्तान में राजकीय सम्मान और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रशासन, पुलिस, नौसेना अधिकारी, साहित्यकार, पर्यावरणविद्, सामाजिक संगठनों और राजनीतिक प्रतिनिधियों की बड़ी मौजूदगी रही। सभी ने उस व्यक्ति को अंतिम विदाई दी, जिसने मसूरी को वैश्विक पहचान दिलाई।

वरिष्ठ लेखक गणेश शैली ने इसे मसूरी और भारत के लिए अपूरणीय क्षति बताया, वहीं रस्किन बॉन्ड से मिली प्रेरणा को ह्यूग गैंटजर के लेखन का टर्निंग पॉइंट बताया। ह्यूग गैंटजर की पत्नी कोलीन गैंटजर का निधन नवंबर 2024 में हुआ था। इसी वर्ष कोलीन गैंटजर को गणतंत्र दिवस पर पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। यह ऐतिहासिक जोड़ी अब केवल स्मृतियों में रह गई है। 

करीब 20 वर्ष भारतीय नौसेना में कमांडर के रूप में सेवा देने के बाद ह्यूग गैंटजर ने मसूरी को अपना घर बनाया। पांच दशकों में उन्होंने 30 से अधिक पुस्तकें, हजारों लेख और 52 डॉक्यूमेंट्री के जरिए भारत की विरासत को दुनिया से रूबरू कराया। पर्यावरण संरक्षण में उनकी भूमिका ऐतिहासिक रही। मसूरी में खनन के खिलाफ उन्होंने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को पत्र लिखकर आंदोलन छेड़ा, जिसके बाद यहां माइनिंग पर रोक लगी। वे सुप्रीम कोर्ट की मॉनिटरिंग कमेटी के सदस्य भी रहे। स्थानीय लोगों के लिए ह्यूग गैंटजर सिर्फ लेखक नहीं, बल्कि परिवार जैसे थे। शहर के प्रति उनका प्रेम उन्हें हमेशा यादगार बनाए रखेगा। मसूरी ने आज एक लेखक नहीं, बल्कि अपनी पहचान का एक अहम हिस्सा खो दिया।