Breaking News

यूपी चुनाव: सीट शेयरिंग पर बातचीत के बीच सपा की आई लिस्ट, कांग्रेस हुई नाराज     |   सऊदी की राजधानी रियाद पर हूतियों का फिर हमला, 2 भारतीय समेत 11 लोग जख्मी     |   PM नरेंद्र मोदी की जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के साथ फोन पर हुई बातचीत     |   अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA पर बड़ा साइबर अटैक     |   तुर्की में हुए हेलीकॉप्टर क्रैश में 5 सैनिकों की मौत     |  

बेटियों की पढ़ाई से लेकर बाल विवाह रोकने तक, योगी सरकार चला रही दोहरी मुहिम

बेटियों को पढ़ने, आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर देने के साथ बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई को खत्म करने के लिए योगी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रदेश में एक तरफ मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के जरिए बेटियों को आर्थिक सहायता दी जा रही है, वहीं दूसरी ओर बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

महिला कल्याण विभाग की इन दोनों पहलों का उद्देश्य बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देना, उन्हें सुरक्षित भविष्य देना और समाज में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता फैलाना है।

बाल विवाह के खिलाफ प्रदेशभर में जागरूकता अभियान

vfdvbfd

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत 21 अक्टूबर से 21 दिसंबर तक प्रदेश के सभी जिलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। लखनऊ, कानपुर और पीलीभीत समेत विभिन्न जिलों में छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी जा रही है।

कार्यक्रमों के जरिए लोगों को यह समझाया जा रहा है कि बाल विवाह बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य पर नकारात्मक असर डालता है। इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर सहायता के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी जा रही है।

इनमें महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस सहायता 112, एंबुलेंस सेवा 108, साइबर हेल्पलाइन 1930, स्वास्थ्य सेवा 102 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 शामिल हैं।

छह चरणों में बेटियों को मिल रही ₹25 हजार की सहायता

bdfd

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत बालिकाओं को जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक छह अलग-अलग चरणों में कुल 25 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। इसका उद्देश्य बेटियों की पढ़ाई जारी रखने और परिवारों पर आर्थिक बोझ कम करने में सहायता करना है।

योजना के तहत मिलने वाली सहायता इस प्रकार है:

  • बालिका के जन्म पर: ₹5,000
  • एक वर्ष तक पूर्ण टीकाकरण होने पर: ₹2,000
  • कक्षा 1 में प्रवेश पर: ₹3,000
  • कक्षा 6 में प्रवेश पर: ₹3,000
  • कक्षा 9 में प्रवेश पर: ₹5,000
  • हाईस्कूल या इंटरमीडिएट के बाद डिग्री अथवा डिप्लोमा में प्रवेश पर: ₹7,000

इस तरह योजना के माध्यम से बेटियों को शिक्षा के हर महत्वपूर्ण पड़ाव पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

29.43 लाख से अधिक बालिकाओं को मिला लाभ

महिला कल्याण विभाग की निदेशक सी. इंदुमति के अनुसार, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत अब तक 29.43 लाख से अधिक बालिकाओं को लाभ दिया जा चुका है।

योजना की धनराशि लाभार्थियों के आधार से जुड़े बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से भेजी जाती है। अब तक 755.93 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की जा चुकी है।

बेटियों को सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

महिला कल्याण विभाग की ओर से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत संबंधित अधिकारियों को जागरूकता कार्यक्रम प्रभावी ढंग से चलाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अभियान के निर्धारित दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। सरकार की इन पहलों के जरिए बेटियों को शिक्षा से जोड़ने, बाल विवाह रोकने और उन्हें बेहतर भविष्य के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।