Breaking News

सिक्किम टनल लैंडस्लाइड में अबतक 9 शव बरामद     |   NEET एग्जाम लीक पर बोले पीएम मोदी, NDA संसदीय दल की बैठक में कहा- जिम्मेदार लोगों पर लिया सख्त एक्शन     |   यूक्रेन के पास मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत से भारत नाराज, रूसी राजदूत तलब     |   किसानों को रोकने के लिए बनाई गई 'पत्थरों की दीवार', कुंडली बॉर्डर पर गरमाया माहौल     |   मॉनसून सत्र: राज्यसभा और लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही दो बजे तक स्थगित     |  

उत्तराखंड में CM धामी ने शुरू की आधुनिक सायरन प्रणाली, आपदा प्रबंधन को मिलेगी मजबूती

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डालनवाला पुलिस थाने में 13 लंबी दूरी के आधुनिक सायरन का उद्घाटन किया, जो राज्य की आपदा प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर बोलते हुए सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड एक आपदा प्रभावित राज्य है, जहां समय पर सतर्कता और सूचना का प्रसार ही प्राकृतिक आपदा के प्रभावों को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि इस सूचना प्रसारण में अत्याधुनिक सायरन प्रणाली अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। आठ किलोमीटर और 16 किलोमीटर की रेंज वाले ये सायरन न केवल प्राकृतिक आपदाओं के दौरान लोगों को सचेत करेंगे, बल्कि नागरिक सुरक्षा की दृष्टि से भी बहुत उपयोगी होंगे।