Breaking News

नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |   भोटेकोशी त्रासदी के बीच पहले नेपाल और अब चीन में आया भूकंप     |   नेपाल बाढ़ में नई तबाही का अलर्ट: तिब्बत की अस्थायी झील से बहने लगा पानी, रेस्क्यू ऑपरेशन रोका गया     |   नेपाल के नुवाकोट में 5 गुना बड़े सैलाब का खतरा, 20-25 मिनट में बाढ़ की चेतावनी     |  

आरके पुरम में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

दिल्‍ली में बेखौफ बदमाश लगातार आपराधिक वारदातों को अंजाम देने की कोशिश में जुटे रहते हैं, लेकिन कई बार पुलिस के आगे फेल हो जाते हैं. दिल्‍ली के आरके पुरम इलाके से भी ऐसा ही मामला सामने आया है. शुक्रवार तड़के दिल्ली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. एनकाउंटर के बाद पुलिस ने लूट के मामलों में वांछित दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. एनकाउंटर के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी है. पुलिस ने आरोपी को अस्‍पताल में भर्ती कराया है. 

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्त में आए बदमाशों की पहचान संजय और सोनू के रूप में हुई है. दोनों बदमाश इलाके में लूट की वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहे थे. इसी दौरान आरके पुरम थाने की पुलिस टीम ने उन्हें रोकने की कोशिश की. हालांकि बदमाशों ने पुलिस की बात मानने की बजाय फायरिंग शुरू कर दी. 

इस मामले में पुलिस ने बताया कि एनकाउंटर के दौरान बदमाशों ने कुल छह राउंड फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की ओर से चार गोलियां चलाई गईं. जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद दोनों को काबू कर लिया गया. यह मुठभेड़ तड़के करीब साढ़े तीन बजे हुई. घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर उनके आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य वारदातों की जानकारी जुटा रही है.