Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

1100 किलोमीटर में मिले थे महिला की लाश के 6 टुकड़े

9 जून 2024 को महू-नागदा पैसेंजर और लक्ष्मीबाई नगर-ऋषिकेश एक्सप्रेस में 6 टुकड़ों में एक महिला की लाश मिली थी. अब महिला की पहचान कर ली गई है. महिला का नाम मीरा बाई (35) था. वह रतलाम जिले के बिलपांक थाना इलाके के मऊ गांव की रहने वाली थी. इंदौर पुलिस ने आस-पास के इलाकों से गुम हुई 50 महिलाओं की जांच की तो इनमें से एक का नाम मीरा बाई निकला. मीरा की बेटियों को शव की पहचान के लिए बुलाया गया. दोनों बेटियों ने बिंदी, टैटू और कपड़ों से लाश की पहचान की. कहा कि हां ये हमारी मां मीरा का ही शव है.