Breaking News

J-K: किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, जैश का एक आतंकी ढेर     |   जम्मू में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा का राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन     |   लोकसभा में नहीं हुआ पीएम मोदी का संबोधन, हंगामे के बीच कार्यवाही फिर स्थगित     |   पीएम मोदी आज शाम 5 बजे संसद को करेंगे संबोधित     |   काठमांडू-इस्तांबुल फ्लाइट की कोलकाता एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग     |  

हरियाणा सरकार की बजट तैयारी तेज, फरवरी अंत से शुरू होगा हरियाणा बजट सत्र!

केंद्र सरकार द्वारा आम बजट पेश किए जाने के बाद हरियाणा सरकार भी अपने बजट सत्र की तैयारियों में जुट गई है। राज्य के कैबिनेट मंत्री राजेश नागर ने बताया कि हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र फरवरी के अंतिम सप्ताह में शुरू होने की संभावना है, जो मार्च तक चलेगा।

राजेश नागर ने कहा कि आगामी बजट में समाज के हर वर्ग का विशेष ध्यान रखा जाएगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और रोजगार जैसे विकास से जुड़े अहम मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार के बजट में भी हरियाणा का विशेष ख्याल रखा गया है, लेकिन विपक्ष बेवजह इस पर सवाल उठा रहा है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट राज्य के हित में है और इससे हरियाणा के विकास को नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं जनता के बीच जाकर यह स्पष्ट कर रहे हैं कि केंद्र सरकार के फैसले किस प्रकार राज्य की प्रगति को मजबूत करेंगे।