Breaking News

PM मोदी की जनसेवा के 25 साल पूरे होने BJP देशभर में ‘सेवा संकल्प महोत्सव’ मनाएगी     |   SC ने जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के हर पहलू की जांच करने के लिए 5 सदस्यीय कमेटी गठित की     |   JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, 37 संदिग्धों से SIT ने की पूछताछ     |   दिल्ली की मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने अरविंद केजरीवाल को लिखी चिट्ठी     |   कांग्रेस ने वंदे मातरम् के दो टुकड़े किए, संसद से पास कानून को नकारा: अमित शाह     |  

मृणाल ठाकुर ने कहा, धनुष मेरे भाई जैसे हैं

Mrunal Thakur: तमिल अभिनेता धनुष और अभिनेत्री मृणाल ठाकुर के बीच कथित रोमांटिक रिश्ते को लेकर बीते कुछ समय से सोशल मीडिया पर अफवाहें चल रही थीं। कुछ गॉसिप पेजों ने तो दोनों की शादी की तारीख तक का दावा कर दिया था और कुछ मुख्यधारा के मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी ऐसी खबरें सामने आई थीं। हालांकि, अब तक दोनों कलाकारों ने इन अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी।

अब मृणाल ठाकुर ने पहली बार सामने आकर इन सभी दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

मृणाल ने अपनी आधिकारिक फैन पेज के जरिए बयान जारी करते हुए साफ कहा कि धनुष उनके लिए भाई जैसे हैं और उनके बीच केवल पेशेवर रिश्ता है। उन्होंने लिखा कि वह चाहती हैं कि लोग उन्हें उनके काम और मेहनत से पहचानें, न कि अफवाहों के जरिए।

अपने बयान को उन्होंने शीर्षक दिया 
‘Dhanush-Mrunal Rumours Are Fiction; This Is My Truth’

मृणाल ने लिखा,
“मैं हमेशा मानती हूं कि मेरी पहचान मेरे काम से होनी चाहिए, न कि गॉसिप से। लेकिन आज मेरा नाम उन कहानियों से जोड़ा जा रहा है, जिन्हें मैंने न लिखा, न जिया और न ही कभी सोचा।”

उन्होंने आगे कहा,
“हाल ही में एक तथाकथित ‘शादी विवाद’ सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है। मैं साफ कहना चाहती हूं कि धनुष हमेशा मेरे लिए भाई जैसे रहे हैं। हमारे बीच सिर्फ आपसी सम्मान और प्रोफेशनल रिश्ता है, इससे ज्यादा कुछ नहीं।”

मृणाल ने सवाल उठाते हुए कहा कि लोग एक महिला की मेहनत और सफर को पहचानने के बजाय उसकी निजी जिंदगी को लेकर कहानियां गढ़ने में ज्यादा रुचि क्यों दिखाते हैं।

उन्होंने कहा,
“मैं चुप इसलिए नहीं रहती क्योंकि मुझे कुछ छिपाना है, बल्कि इसलिए क्योंकि मुझे लगता है कि मेरी निजी जिंदगी को किसी की मंजूरी की जरूरत नहीं है।”

अभिनेत्री ने अपने संघर्ष का जिक्र करते हुए लिखा कि उन्होंने ऑडिशन, रिजेक्शन, लंबी रातों और आत्मविश्वास के सहारे आज यह मुकाम हासिल किया है और उस पूरे सफर को सिर्फ एक अफवाह में समेट देना गलत है।

अपने बयान के अंत में मृणाल ने साफ शब्दों में कहा,
“सोशल मीडिया सबको बोलने का हक देता है, लेकिन इसके साथ जिम्मेदारी भी आती है। कुछ लाइक और शेयर असली लोगों की जिंदगी को प्रभावित कर सकते हैं। मैं फिर दोहराती हूं इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है।”