महाराष्ट्र के ठाणे में क्राइम ब्रांच ने एक बड़े वाहन किराए और गिरवी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 2.44 करोड़ रुपये मूल्य की 32 कारें जब्त कीं और एक शख्स को गिरफ्तार किया। पुलिस उपायुक्त (अपराध) अमरसिंह जाधव ने बताया कि वागले एस्टेट पुलिस स्टेशन में पांच वाहनों की चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मामले की जांच शुरू हुई।
अधिकारी ने बताया, "हमारी जांच में उल्वे निवासी संदीप रघु शेट्टी पर शक हुआ, जो वाहन मालिकों को किराए की योजनाओं में भारी मुनाफा देने का वादा करता था। वो वाहनों को किराए पर देने के लिए अपने कब्जे में ले लेता था। हालांकि, वो धोखाधड़ी से इन वाहनों को गिरवी रखकर उनसे मिलने वाले पैसे अपनी जेब में डाल लेता था।"
डीसीपी ने बताया कि शेट्टी को क्राइम ब्रांच ने छह फरवरी को गिरफ्तार किया था और उससे पूछताछ में पता चला कि ये रैकेट पूरे महाराष्ट्र में फैला हुआ था। जाधव ने कहा, "हमने नवी मुंबई, पनवेल, पुणे, कल्याण, लोनावला, छत्रपति संभाजीनगर और परभनी से 2.44 करोड़ रुपये मूल्य की 32 कारें जब्त की हैं। हमारा मानना है कि पीड़ितों से किराए पर ली गई और भी गाड़ियां धोखाधड़ी से तीसरे पक्ष को गिरवी रखी गई हैं। विस्तृत जांच जारी है।"
ठाणे पुलिस ने कार रैकेट का किया भंडाफोड़, 2.44 करोड़ रुपये मूल्य की 32 कारें जब्त
You may also like
रहमान के शपथ ग्रहण में शामिल हुए ओम बिरला, भारत यात्रा के लिए पीएम का निमंत्रण सौंपा.
Stock Market: शेयर बाजार में दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 173 अंक मजबूत.
Rajpal Yadav चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल से बाहर आए.
Haryana Budget Session: 20 फरवरी से शुरू होगा बजट सत्र, दो मार्च को पेश हो सकता है बजट.