Breaking News

इंडियन शिप 'दिशा' ने होर्मुज पार किया, 18 जून को भारत पहुंचेगा: शिपिंग मंत्रालय     |   कर्नाटक CM ने बिदादी टाउनशिप प्रोजेक्ट का बचाव किया, बोले- विपक्ष कर रहा राजनीति     |   ‘वैश्विक संस्थाओं को 21वीं सदी के अनुसार बदलना है’, स्लोवाकिया में PM मोदी ने कहा     |   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्लोवाकिया की कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया     |   ‘हमने अपनी ताकतों को जोड़ा है’, स्लोवाकिया में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी     |  

राम चरण और उपासना ने पहली बार दिखाई जुड़वां बच्चों की झलक, शेयर की प्यारी तस्वीर

साउथ सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला ने अपने बढ़ते परिवार की एक खास झलक फैंस के साथ साझा की है। दोनों ने सोशल मीडिया पर पहली बार अपने जुड़वां बच्चों शिवराम और अनवीरा देवी की तस्वीर शेयर की। रविवार को इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीर में जुड़वां बच्चों के नन्हे हाथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में उनकी बड़ी बेटी क्लिन कारा का हाथ भी दिखाई दे रहा है। इस प्यारी तस्वीर के साथ राम चरण और उपासना ने कैप्शन में लिखा, "Heart is full" (दिल खुशियों से भरा है)।

तस्वीर सामने आते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में बधाइयों और शुभकामनाओं की बौछार कर दी। कई लोगों ने इसे कपल की अब तक की सबसे प्यारी पोस्ट बताया। राम चरण और उपासना ने इसी साल जनवरी में अपने जुड़वां बच्चों—एक बेटे और एक बेटी—का स्वागत किया था। इससे पहले साल 2023 में दोनों बेटी क्लिन कारा के माता-पिता बने थे।

कपल ने हमेशा अपने बच्चों को लाइमलाइट से दूर रखा है। क्लिन कारा की तरह ही उन्होंने अभी तक अपने जुड़वां बच्चों का चेहरा भी सार्वजनिक नहीं किया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो राम चरण इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'पेड्डी' (Peddi) की सफलता का आनंद ले रहे हैं। बुच्ची बाबू सना के निर्देशन में बनी यह फिल्म 4 जून को रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म में जाह्नवी कपूर, शिव राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। 'पेड्डी' का निर्माण वेंकट सतीश किलारू ने वृद्दि सिनेमाज के बैनर तले किया है, जबकि मैत्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स इस प्रोजेक्ट को प्रस्तुत कर रहे हैं।