प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री 28 अप्रैल को वहां जाएंगे। वो 28 अप्रैल की दोपहर वाराणसी पहुंचेंगे और बनारस लोकोमोटिव वर्क्स में करोड़ों की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे और वाराणसी में रात भर रुकेंगे।
सम्मेलन में जिले के सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों की 50,000 से ज्यादा महिलाओं की भागीदारी का जिम्मा वरिष्ठ नेताओं को दिया गया है। 29 अप्रैल को पीएम मोदी केंद्रीय उच्च तिब्बती अध्ययन संस्थान के रिनपोचे संगपा अस्पताल और मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे। बाद में वे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने के लिए हरदोई रवाना होंगे।
28 अप्रैल को PM मोदी का वाराणसी दौरा, 6,300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ
You may also like
Share Market: तेल की बढ़ती कीमतों से घरेलू बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स करीब 1000 अंक टूटा.
AAP में बड़ी टूट, 7 राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल, केजरीवाल ने कहा—‘पंजाबियों के साथ धोखा'.
सलमान खान की #SVC63 की रिलीज डेट तय, ईद 2027 पर सिनेमाघरों में दस्तक.
इंदौर में बड़ी कामयाबी, पुलिस ने घंटों में छुड़ाए अपहृत बच्चे, 4 आरोपी गिरफ्तार.