Breaking News

AAP को छोड़कर राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल बीजेपी में शामिल हुए     |   राज्यसभा के सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल बीजेपी मुख्यालय पहुंचे     |   ‘केजरीवाल और उनके इशारे पर AAP अपने आदर्शों से भटकी’, स्वाति मालिवाल का X पोस्ट     |   ‘भारतीय जनता पार्टी के पास पंजाब में कोई चेहरा नहीं’, बोले मुख्यमंत्री भगवंत मान     |   ‘भारतीय जनता पार्टी ने पंजाबियों के साथ गद्दारी की’, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा     |  

राघव चड्ढा ने छोड़ी AAP पार्टी, दो तिहाई सांसदों के साथ BJP में शामिल होने का ऐलान

New Delhi: आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने का एलान कर दिया, राघव चड्ढा ने बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा है कि वो आम आदमी पार्टी को छोड़कर  बीजेपी ज्वॉइन कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उनके साथ AAP के कुछ अन्य नेता भी आम आदमी पार्टी से अपना तोड़ रहे हैं. राघव चड्ढा के साथ आप के कुछ अन्य सांसद भी बीजेपी में जा रहे हैं. इसमें अशोक मित्तल और संदीप पाठक भी शामिल हैं.

AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा, "हमने यह फैसला किया है कि हम, यानी राज्यसभा में AAP के दो-तिहाई सदस्य, भारत के संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को BJP में मिला लेंगे. इसके साथ ही कहा कि उन्हें पीएम मोदी के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है। राघव चड्ढा ने संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि हमने फैसला किया है कि हम, राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई सदस्य, भारत के संविधान के प्रावधानों का प्रयोग करते हुए भाजपा में विलय कर लेंगे।

राघव ने कहा, मैंने पार्टी की गतिविधियों से खुद को दूर कर लिया क्योंकि हमारे पास दो ऑप्शन थे…या तो राजनीति छोड़ दें या अपना अलग रास्ता बनाएं. उन्होंने कहा, जिस आम आदमी पार्टी को खून-पसीने से सींचा, अपनी जवानी के 15 साल दिए, वो आज पूरी तरह अपने उद्देश्य से भटक चुकी है. आज आम लोग आम आदमी पार्टी से दूर हो रहे हैं.

राघव चड्ढा ने कहा कि पार्टी अब अपने सिद्धांतों, मूल्यों और मूल नैतिकता से पूरी तरह भटक गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी अब देश या राष्ट्रीय हित के लिए काम नहीं कर रही है। बल्कि, यह व्यक्तिगत लाभ के लिए कार्य कर रही है। चड्ढा ने महसूस किया कि वह गलत पार्टी में सही आदमी हैं.

इसके साथ ही संदीप पाठक ने कहा कि मैंने अपने जीवन में नहीं सोचा था ये स्थिति आएगी, और ये आ गई। मैं किसान परिवार से आया फिर पढ़ाई लिखाई की। मैं राजनीति में सिर्फ इस मकसद से आया कि देश के लिए कुछ बड़ा कर सकूं। देश सेवा के मकसद से ही आम आदमी पार्टी में जुड़ा था।  राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के कुल 10 सांसद हैं, इनमें से दो-तिहाई सांसद हमारे साथ हैं. हमने राज्यसभा सभापति के पास उनके सिग्नेचर भी जमा कर दिए हैं. मैंने अपने जीवन में कभी नहीं सोचा था कि यह स्थिति आएगी. मैं 10 साल से इस पार्टी से जुड़ा रहा. आज आम आदमी पार्टी से अपने रास्ते अलग कर रहा हूं

राघव चड्ढा ने जिन सांसदों के बीजेपी में जाने की बात कही है उसमें कई बड़े चेहरे शामिल हैं-

  • स्वाति मालीवाल
  • हरभजन सिंह
  • राघव चड्ढा
  • संदीप पाठक
  • अशोक मित्तल
  • विक्रमजीत सिंह साहनी