Breaking News

ईरान युद्ध के बीच भारत रूसी तेल का आयात दोगुना करके 40 फीसदी तक कर सकता     |   UP: ‘एलपीजी सिलेंडर की जमाखोरी और कालाबाजारी भाजपाई ही कर रहे’, बोले अखिलेश यादव     |   सोनिया गांधी की तबीयत में सुधार, एक या दो दिन में अस्पताल से मिलेगी छुट्टी     |   तमिलनाडु चुनाव: NDA की सहयोगी पार्टी तमिल मनीला कांग्रेस 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी     |   देश की एनर्जी सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित और स्थिर, पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं: HPCL     |  

Vikrant Massey Retirement: विक्रांत मैसी नहीं ले रहे रिटायरमेंट

12th फेल एक्टर विक्रांत मैसी ने हाल ही में फिल्मों से ब्रेक को लेकर पोस्ट की थी. जिसके बाद से उनके रिटायरमेंट की खबरें हर जगह छाने लगीं. सोमवार को हर तरफ विक्रांत मैसी के रिटायरमेंट की ही चर्चा थी. उनके फैंस बहुत उदास हो गए थे. हालांकि, अब फाइनली विक्रांत इन खबरों पर रिएक्ट किया है और सफाई दी है. 

विक्रांत ने कहा कि वो रिटायर नहीं हो रहे हैं. उन्हें एक ब्रेक की जरुरत है. विक्रांत ने कहा- मैं रिटायर नहीं हो रहा हूं. बस थक गया हूं और एक लंबे ब्रेक की जरुरत है. हेल्थ भी ठीक नहीं है. लोगों ने गलत पढ़ लिया था.

बता दें कि विक्रांत ने पोस्ट कर लिखा था- पिछले कुछ साल बहुत अच्छे रहे. मैं सभी को थैंक्यू कहना चाहता हूं सभी के सपोर्ट के लिए. लेकिन जैसे की मैं आगे बढ़ रहा हूं, मुझे एहसास हुआ कि अब घर वापस जाने का समय है, पति, पिता और बेटे के तौर पर. और एक्टर के तौर पर भी. आने वाले 2025 में हम आखिरी बार मिलेंगे. जब तक सही समय नहीं आ जाता है. आखिरी 2 फिल्में और बहुत सारी यादें. थैंक्यू.