Breaking News

एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा मसेज, वाइस नोट भेज मांगे करोड़ों रुपये     |   चेन्नई पोर्ट के पास डीएमके कार्यकर्ताओं ने टीवीके कार्यकर्ताओं पर हमला किया     |   जनरल नरवणे ने पेंगुइन इंडिया के बयान को सोशल मीडिया पर किया पोस्ट     |   पीएम मोदी के आमंत्रण पर 17-19 फरवरी तक भारत दौरे पर आएंगे फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों     |   बांग्लादेश: आम चुनाव से पहले आज शाम देश को संबोधित करेंगे अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस     |  

Pushpa 2 में डबिंग के लिए श्रेयस तलपड़े ने किया बड़ा खुलासा

साउथ सूपस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा: द राइज़ साल 2021 में रिलीज हुई थी, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा कर रख दिया था. फिल्म में अल्लू अर्जुन के स्टाइल और स्वैग ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. इस फिल्म को तेलुगु भाषा के साथ-साथ हिंदी, मलयालम और तमिल में भी रिलीज किया गया। हिंदी डब वर्जन में अल्लू अर्जुन की डबिंग बॉलीवुड और मराठी एक्टर श्रेयस तलपड़े ने की थी इससे पहले वो बाहुबली में प्रभास के किरदार की हिन्दी डबिंग कर चुके थे। 

अभी हाल ही में जब श्रेयस तलपड़े से पूछा गया की क्या वो फिर से 'पुष्पा 2: द रूल' में डबिंग करना चाहते है तो उन्होंने कहा कि हां मैं बिल्कुल डबिंग करना चाहूंगा लेकिन फाइनल फैसल फिल्म के निर्देशकों का ही होगा।