Breaking News

चुनाव आयोग ने 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में तीसरे चरण के तहत SIR का आदेश जारी किया     |   दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने बुलाई हाई लेवल बैठक, दोपहर 3 बजे करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस     |   UP: अपर्णा यादव के पिता अरविंद सिंह विष्ट दामाद प्रतीक यादव को मुखाग्नि देंगे     |   ओमान के तट के पास भारतीय झंडे वाले जहाज पर हुआ हमला अस्वीकार्य: MEA प्रवक्ता     |   जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, महिला सरगना-उसके साथी अरेस्ट     |  

30 साल बाद साथ आए सनी देओल और राजकुमार संतोषी, ‘लाहौर 1947’ से करेंगे धमाका

Lahore 1947: अभिनेता सनी देओल और प्रीति जिंटा की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म ‘लाहौर 1947’ आगामी 13 अगस्त को रिलीज होगी। ये विभाजन के दौर की पृष्ठभूमि पर आधारित एक फिल्म है। आमिर खान के प्रोडक्शन बैनर 'आमिर खान प्रोडक्शंस' के तहत निर्मित इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है।

इस फिल्म के जरिए तीन दशकों बाद अभिनेता और निर्देशक संतोषी साथ काम कर रहे हैं। ये अभिनेता-निर्देशक जोड़ी हिंदी सिनेमा की सबसे असरदार जोड़ियों में से एक मानी जाती है। उनकी साझेदारी की शुरुआत 1990 में एक्शन फिल्म "घायल" से हुई थी। संतोषी की दमदार कहानी और देओल की जोशीली अदाकारी वाली इस फिल्म ने कई राष्ट्रीय पुरस्कार जीते।

अब 30 साल बाद, दोनों फिर से साथ में फिल्म लेकर आ रहे हैं।