Breaking News

अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो इंडिया ब्लॉक को 185 सीटें संभव: MOTN सर्वे     |   WB: TMC का पुलिस पर अभिषेक बनर्जी-डेरेक ओ'ब्रायन के साथ मारपीट का आरोप     |   47% लोगों ने कहा कि परिसीमन से जोड़े बिना महिला आरक्षण लागू हो: MOTN सर्वे     |   47% ने कहा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का केंद्र-राज्य सरकारों पर नकारात्मक असर: MOTN     |   MOTN सर्वे में 70 फीसदी लोगों ने 'एक देश, एक चुनाव' का समर्थन किया     |  

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का 17 से 19 फरवरी तक भारत दौरा

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 17 फरवरी से तीन दिवसीय भारत यात्रा पर रहेंगे। मैक्रों ‘एआई इम्पैक्ट’ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ व्यापक वार्ता करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों नेता विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। इसके अतिरिक्त, दोनों नेताओं के बीच हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग सहित पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर वार्ता होगी। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के इस दौरे के दौरान मोदी और मैक्रों मुंबई में संयुक्त रूप से 'भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष' का उद्घाटन करेंगे।