Breaking News

एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा मसेज, वाइस नोट भेज मांगे करोड़ों रुपये     |   चेन्नई पोर्ट के पास डीएमके कार्यकर्ताओं ने टीवीके कार्यकर्ताओं पर हमला किया     |   जनरल नरवणे ने पेंगुइन इंडिया के बयान को सोशल मीडिया पर किया पोस्ट     |   पीएम मोदी के आमंत्रण पर 17-19 फरवरी तक भारत दौरे पर आएंगे फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों     |   बांग्लादेश: आम चुनाव से पहले आज शाम देश को संबोधित करेंगे अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस     |  

प्रियंका चोपड़ा की कजिन सिस्टर मीरा चोपड़ा ने की शादी

बॉलीवुड के लिए 2024 शादियों का साल है। आए दिन कोई न कोई शादी कर रहा है। प्रियंका चोपड़ा की कजिन सिस्टर मीरा चोपड़ा भी शादी के बंधन में बंध गई हैं. एक्ट्रेस ने रक्षित केजरीवाल के साथ 12 मार्च को सात फेरे लिए. शादी की तस्वीरें शेयर करने के बाद अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर वेडिंग का इनसाइड वीडियो शेयर किया है ये वीडियो देखते ही देखते वाइरल भी हो गया है


मीरा और रक्षित की शादी जयपुर में धूमधाम से हुई. वीडियो में मीरा चोपड़ा सुर्ख लाल कलर की लहंगा चोली में नजर आ रही है , साथ ही उन्होंने गले में चोकर हार, नाक में नथ, कान में झुमके और मांगटीका से अपने लुक को पूरा किया है वहीं उनके दूल्हे ने ऑफ व्हाइट शेरवानी और उसी कलर की पगड़ी पहनी हुई है।