Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक्स वाइफ ने उनके लिए डाला प्यार भरा पोस्ट

नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। सालों पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया सिद्दीकी की पर्सनल लाइफ में काफी प्रॉब्लेम देखने को मिली थी। दोनों के रिश्ते को कोर्ट तक जाना पड़ा था, जिसके बाद उनके अलग होने की भी खबर सामने आई। इतना ही नहीं बिग बॉस ओटीटी 2 में आलिया ने भी खुलासा किया था कि वह नवाज से अलग हो गई हैं। वहीं अब आलिया की एक पोस्ट ने फैंस को हैरान कर दिया है। 

दरअसल, आलिया ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह अपनी शादी की 14वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रही हैं। आलिया का यह पोस्ट इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। पोस्ट में वो कैप्शन लिखती है 'मेरे प्यारे साथी आपको शादी की 14वीं सालगिरह की बधाई। आप ही मेरे लिए सबकुछ हैं। सिर्फ यही नहीं आने वाली सभी सालगिरह भी हम साथ में मनाएं दुआ है।' आलिया के इस पोस्ट को देखकर फैंस कंफ्यूज हो रहे हैं।