Breaking News

बंगाल चुनाव के लिए कांग्रेस ने 284 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, बहरामपुर से लड़ेंगे अधीर रंजन चौधरी     |   पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जारी की 284 उम्मीदवारों की लिस्ट     |   तमिलनाडु के CM स्टालिन ने पार्टी का मैनिफेस्टो जारी किया, महिलाओं और बुजुर्गों पर दिया जोर     |   ईरान ने जॉर्डन में US बेस अल अजराक की ओर बड़े पैमाने पर ड्रोन लॉन्च किया     |   नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली पांच दिन की पुलिस रिमांड पर     |  

16 फरवरी को राजभवन का घेराव करेगी कांग्रेस, पार्टी नेता दिखाएंगे दमखम

कांग्रेस ने 16 फरवरी को राजभवन कूच का ऐलान किया है। इस कूच में बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। कांग्रेस का कहना है कि यह प्रदर्शन अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय दिलाने और उत्तराखंड में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं समेत कई अहम मुद्दों को लेकर किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं के अनुसार, प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। आए दिन हत्या, डकैती, लूट, चेन स्नैचिंग और चोरी जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे आम जनता में आक्रोश है। वहीं महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर भी कांग्रेस ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

कांग्रेस का कहना है कि भ्रष्टाचार अपने चरम पर है, किसान आत्महत्या को मजबूर हैं, युवा रोजगार के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं और महंगाई लगातार बढ़ रही है। खनन, शराब माफिया और अवैध गतिविधियों के चलते प्रदेश की स्थिति खराब होती जा रही है। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में जंगली जानवरों का आतंक भी गंभीर समस्या बना हुआ है। इन्हीं तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने 16 फरवरी को राजभवन कूच का निर्णय लिया है।