Breaking News

'मुझे नरवणे की किताब पर भरोसा है', बोले राहुल गांधी     |   नरवणे की किताब को लेकर सरकार पर राहुल का हमला     |   बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष का सदन में प्रदर्शन     |   मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल ने INDIA ब्लॉक के फ्लोर लीडर्स के साथ की बैठक     |   दिल्ली में साइबर धोखाधड़ी पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे अमित शाह     |  

जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी मनीषा रानी

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के बाद मनीषा रानी का जलवा हर तरफ फेल गया है। बिग बॉस के बाद उन्हें कई नए प्रोजेक्ट ऑफर हुए। रियलिटी शो का सफर खत्म होते ही मनीषा रानी कई म्यूजिक वीडियो में नजर आईं। इतना ही नहीं इस दौरान मनीषा को सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा भी ऑफर हुआ। और न सिर्फ मनीषा इस शो में शामिल हुईं बल्कि उन्होंने इस शो की ट्रॉफी भी अपने नाम की। हाल ही में वायरल हुई उनकी एक तस्वीर के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि मनीषा रानी अब जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली है।