Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

कार्तिक आर्यन ने शुरू की 'भूल भुलैया-3' के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग, जानिए कब होगी रिलीज

Delhi: एक्टर कार्तिक आर्यन ने सोमवार को बताया कि उन्होंने फिल्म "भूल भुलैया-3" के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर दी है। कार्तिक आर्यन पिछले कुछ दिनों से फुटबॉल मैच देखने के लिए म्यूनिख में थे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी। 

उन्होंने लिखा, "मजेदार यात्रा खत्म, काम शुरू। शूटिंग शुरू #BhoolBhulaiyaa3 #Schedule2।"

भूल भुलैया-3 को अनीस बज्मी डायरेक्ट कर रहे हैं। इस हॉरर कॉमेडी फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट में एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी भी हैं। फिल्म में एक्ट्रेस विद्या बालन भी हैं, जिन्होंने 2007 में आई "भूल भुलैया" में मंजुलिका की भूमिका निभाई थी। टी-सीरीज के बैनर तले बन रही "भूल भुलैया-3" दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।