Breaking News

सरकार ने आर्टिफिशियल जेनरेटेड कंटेंट के लिए नियम नोटिफाई किए     |   मुम्बई के शिवाजी नगर इलाके में फायरिंग, एक महिला को लगी गोली     |   किसानों की आय दोगुनी करने का वादा झूठा: सरकार पर अखिलेश यादव का निशाना     |   मेक-इन-इंडिया का शेर जंग खा रहा: लोकसभा में बोले अखिलेश यादव     |   लोकतंत्र में बुलडोजर का कोई स्थान नहीं: लोकसभा में बोले अखिलेश यादव     |  

एनिमल में रणबीर के प्रदर्शन की करीना ने की जमकर तारीफ

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर इन दिनों फिल्म 'क्रू' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। यह फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। करीना ने हाल ही में एनिमल में रणबीर कपूर की डार्क परफॉर्मेंस के बारे में खुलकर बात की। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित ये फिल्म एक दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें रणबीर एक अलग ही किरदार में नजर आए थे। फिल्म खूब विवादों में भी रही थी। अब करीना ने रणबीर की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि रणबीर के पास वह दृष्टिकोण और आत्मविश्वास है जो फिल्म इंडस्ट्री में किसी के पास नहीं है। मैं सचमुच मानती हूं कि रणबीर कपूर जैसा कोई नहीं है। वह एक शानदार कॉम्बिनेशन हैं। क्योंकि चिंटू चाचा भी एक शानदार अभिनेता थे। वहीं नीतू चाची भी अच्छी अभिनेत्री हैं।