Breaking News

नोएडा के सेक्टर 144 में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरने से 2 मजदूर की मौत     |   सूरजकुंड हादसा: झूले के मालिक समेत दो आरोपी गिरफ्तार     |   राजस्थान: नकली FMGE सर्टिफिकेट मामले में SOG ने 20 और संदिग्ध डॉक्टरों की लिस्ट तैयार की     |   कप्तान आयुष म्हात्रे और कोच समेत अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने वाले खिलाड़ी मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे     |   वीर सावरकर को भारत रत्न दिया जाता है तो इससे भारत रत्न का सम्मान बढ़ेगा: मोहन भागवत     |  

यामी गौतम के बर्थडे पर पति आदित्य धर ने शेयर की बच्चे की पहली फोटो

यामी गौतम ने बीते दिन अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस मौके पर एक्ट्रेस के हसबैंड आदित्य धर ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया. दरअसल आदित्य ने यामी के बर्थडे पर एक्ट्रेस संग अपने लाडले की पहली तस्वीर शेयर की है. इसके साथ ही आदित्य ने अपनी बीवी के नाम एक स्पेशल मैसेज भी लिखा.

यामी गौतम के 36वें बर्थडे पर पति आदित्य धर ने उन्हें खास अंदाज में विश किया. आदित्य ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी यामी की तीन तस्वीरें शेयर की. पहली तस्वीर में एक्ट्रेस ब्लैक ड्रेस पहनें कॉफी एंजॉय करती दिख रही हैं. दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस टीशर्ट और ट्राउजर पहनें किसी लेक के पास मस्ती करती दिख रही हैं. तीसरी तस्वीर बेहद खास है.

दरअसल तीसरी तस्वीर में यामी ने अपने बेटे वेदाविद को गोद में लिए हुए नजर आ रही हैं. इस फोटो में यामी बेहद खुश नजर आ रही हैं लेकिन उन्होंने अपने लाडले  वेदाविद का चेहरा नहीं दिखाया है. इन प्यारी तस्वीरों को शेयर करते हुए आदित्य के कैप्शन में लिखा है, “हैप्पी बर्थडे टू माई बेटर हाफ!! लव यू वेदु की मम्मी!”