'पुष्पा टू: द रूल' अभिनेता अल्लू अर्जुन ने फिल्म के टिकटों की कीमत बढ़ाने की मंजूरी देने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार को धन्यवाद दिया है और इसे एक 'प्रगतिशील फैसला' बताया है।
अल्लू अर्जुन ने सोमवार शाम को अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की। पोस्ट में लिखा है, "मैं टिकट बढ़ोतरी को मंजूरी देने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार को दिल से धन्यवाद देता हूं। ये प्रगतिशील फैसला तेलुगु फिल्म उद्योग के विकास और समृद्धि के लिए आपकी दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है।"
42 साल के अभिनेता अल्लू अर्जुन 2021 की तेलुगु ब्लॉकबस्टर "पुष्पा: द राइज" के सीक्वल में मजदूर से चंदन तस्कर बने पुष्पा राज के रूप में वापसी करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उप-मुख्यमंत्री पवन कल्याण का शुक्रिया अदा किया।
अल्लू अर्जुन की फिल्म "पुष्पा टू: द रूल" पांच दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। नई टिकट कीमत के बाद, आंध्र प्रदेश में 'पुष्पा टू' का टिकट, किसी तेलुगू फिल्म का सबसे महंगा टिकट हो जाएगा।
सुकुमार के निर्देशन में बनी पुष्पा 2: द रूल को मैथरी मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने प्रोड्यूस किया है। सीक्वल में रश्मिका मंदाना पहली फिल्म की तरह श्रीवल्ली के किरदार में और फहाद फासिल पुलिस अधीक्षक भंवर सिंह शेखावत के रूप में नजर आएंगे।
अल्लू अर्जुन ने आंध्र प्रदेश सरकार का शुक्रिया अदा किया, जानें क्यों
You may also like
द फैमिली मैन 3' एक्टर सुनील थापा का हार्ट अटैक से निधन.
Rajamouli ने बताया कि Ramayana से प्रेरित 25 मिनट के सीक्वेंस को Varanasi में शूट करने में 60 दिन लगे.
FWICE ने 'Ghooskhor Pandat' टाइटल पर बॉयकॉट की चेतावनी दी.
Tara Sutaria ने ब्रेकअप की अफवाहों पर कहा, मैं शोर के बजाय शांति चुनती हूं.