Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   यूपी, राजस्थान में स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री-वीडियोग्राफी पर रोक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती     |   मुंबई: सरकारी स्कूलों के ऑडिट को लेकर CJP का विरोध, हेडमास्टर ने दर्ज कराई शिकायत     |   गौतमबुद्धनगर में 13 दिनों के लिए BNSS की धारा 163 लागू     |   राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सोमवार को जाएंगे चीन दौरे पर     |  

देहरादून में सरकारी प्राथमिक स्कूलों के लिए मिनी बसों की शुरूआत, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

Dehradun: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून में सरकारी प्राथमिक विद्यालयों के लिए मिनी बसों को हरी झंडी दिखाई। बसों को हरी झंडी दिखाने के बाद सीएम ने कहा, "हमने अपने छात्रों के लिए मिनी बसों को हरी झंडी दिखाई है, ताकि वे आसानी से स्कूल जा सकें और वापस घर आ सकें।"

आगे उन्होंने कहा, "हमारे सभी छात्र-छात्राओं को, बच्चों को क्लस्टर आधारित जो हमारे स्कूल हैं, उन स्कूलों में अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा प्राप्त हो, उनको आने-जाने वाले अच्छा साधन हो, परेशानी न हो घर पहुंचने में और स्कूल जाने में तो उसके लिए आज ये बसें यहां से रवाना की गईं हैं।"