Breaking News

‘डायरेक्ट डील अभी नहीं’, पाकिस्तान बोला- US-ईरान के बीच सहमति बनेगी तब ही होगा समझौता     |   संदिग्ध समुद्री डाकुओं ने सोमालिया के पास सीमेंट ले जा रहे जहाज को हाईजैक किया     |   व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ की इस सप्ताह राष्ट्रपति की सुरक्षा प्रोटोकॉल पर बैठक     |   नासिक TCS केस: आरोपी निदा खान की अग्रिम जमानत पर सुनवाई 2 मई तक टली     |   WB: MP मिताली बाग पर हमला करने वाले BJP के गुड़ों को अभिषेक बनर्जी ने चेतावनी दी     |  

पीसीएस-प्री की परीक्षा पहले की तरह आयोजित करेगा UPPSC, RO-ARO की परीक्षा टली

Prayagraj: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस)-प्री और समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ-एआरओ) की परीक्षा एक ही दिन में कराने की छात्रों की मांग गुरुवार को आंशिक रूप से मान ली। यूपीपीएससी कार्यालय के बाहर एक अधिकारी ने घोषणा की कि आयोग ने आरओ और एआरओ परीक्षाओं को स्थगित करने और पुराने पैटर्न के आधार पर पीसीएस प्री-परीक्षा आयोजित करने का फैसला किया है। 

आयोग ने पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए सात और आठ दिसंबर जबकि आरओ और एआरओ प्रारंभिक परीक्षा के लिए 22 और 23 दिसंबर की तारीखें घोषित की थीं। पीसीएस-प्री की परीक्षा पहले की भांति कराने की घोषणा से जहां कुछ अभ्यर्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई वहीं आरओ-एआरओ परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को निराशा हाथ लगी। 

प्रदर्शनकारी छात्र राहुल पांडे ने कहा की आरओ-एआरओ की परीक्षा के बारे में फैसला लिए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। पांडे ने कहा की इस घोषणा पर हमें विश्वास नहीं है क्योंकि आयोग का कोई अधिकारी न तो सामने आया और न ही इस संबंध में कोई आधिकारिक नोटिस आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया गया। 

प्रदर्शनकारी छात्र योगेश सिंह ने कहा की आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर इस संबंध में नोटिस अपलोड होने तक छात्र आंदोलन खत्म नहीं करेंगे।