Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   यूपी, राजस्थान में स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री-वीडियोग्राफी पर रोक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती     |   मुंबई: सरकारी स्कूलों के ऑडिट को लेकर CJP का विरोध, हेडमास्टर ने दर्ज कराई शिकायत     |   गौतमबुद्धनगर में 13 दिनों के लिए BNSS की धारा 163 लागू     |   राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सोमवार को जाएंगे चीन दौरे पर     |  

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों को छुट्टी लेने के लिए अब करना होगा ऑनलाइन आवेदन

छत्तीसगढ़ के शिक्षकों को अब छुट्टी लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद ही उन्हें छुट्टी दी जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है। छुट्टी के लिए सरकार ने एक अलग पोर्टल भी तैयार किया है। 

शिक्षक अब तक लिखित आवेदन देकर छुट्टी लेते थे। ये नया सिस्टम 15 जुलाई से लागू हो जाएगा।  संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को इसके लिए जिम्मा सौंपा गया है। बुधवार को जारी किए गए आदेश को लेकर शिक्षकों के बीच कंफ्यूजन है। शिक्षकों के मन में ऑनलाइन आवेदन करने से लेकर डिजिटल गड़बड़ी तक को लेकर भ्रम है।