देहरादून: श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के तीन पूर्व छात्र-छात्राओं और एक कार्यरत फैकल्टी का ड्रग इंस्पैक्टर के रूप में चयन हुआ है। संघ लोक सेवा आयोग उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित परीक्षा में इन अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है। स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज़ की डीन डॉ दिव्या जुयाल ने वर्तमान फैकल्टी सदस्य एवम् एल्युमूनाई छात्र-छात्राओं को बधाई एवम् शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके कुशल मागदर्शन में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा रहे हैं।
डॉ दिव्या जुयाल ने जानकारी दी कि छात्र अमित कुमार आजाद, डॉ सीमा बिष्ट चैहान एवम् विनोद जगुड़ी एसजीआरआरयू के स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज़ के पूर्व छात्र-छात्राएं हैं। अपने अध्ययनकाल में अनुशासित छात्र-छात्राओं के रूप में जाने जाते थे। डॉ अर्चना गेहोत्री वर्तमान में स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज में ऐसोसिएट प्रोफेसर की पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने एसजीआरआर परिवार की ओर से सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई एवम् शुभकामनाएं दीं।
SGRRU के पूर्व छात्रों ने लहराया सफलता का परचम, ड्रग इंस्पैक्टर में हुआ चयन
You may also like
21 फरवरी से शुरू होंगी उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं, चंपावत जिले में तैयारी तेज.
केरल: इडुक्की के खजानप्पारा में स्कूल बस सेवा खत्म, बागान मजदूरों के बच्चों की पढ़ाई संकट में.
UP Budget: बेसिक शिक्षा को नई ऊंचाई देने की तैयारी, 77622 करोड़ का प्रस्ताव, हर जिले में बनेंगे मॉडल स्कूल.
गुजरात बोर्ड की परीक्षा 26 फरवरी से शुरू, 15.27 लाख छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन.