Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   यूपी, राजस्थान में स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री-वीडियोग्राफी पर रोक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती     |   मुंबई: सरकारी स्कूलों के ऑडिट को लेकर CJP का विरोध, हेडमास्टर ने दर्ज कराई शिकायत     |   गौतमबुद्धनगर में 13 दिनों के लिए BNSS की धारा 163 लागू     |   राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सोमवार को जाएंगे चीन दौरे पर     |  

उत्तराखंड में बढ़ी ठंड, इस जिले में 4 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टी घोषित

उत्तराखंड के देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने अलर्ट जारी कर बताया है कि आगामी दिनों में जिले के 2500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और अन्य क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है, जिसके कारण शीतलहर का असर हो सकता है।

बर्फबारी, बारिश और शीतलहर के कारण विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए, देहरादून जिला प्रशासन ने सभी शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी की घोषणा की है।

देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने आदेश जारी करते हुए कहा कि जिले के सभी शासकीय, गैर-शासकीय और निजी स्कूलों, साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 4 जनवरी 2025 तक छुट्टी रहेगी। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया है कि वे इस आदेश का पालन सुनिश्चित करें और सभी शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाड़ी केंद्रों में आवश्यक सावधानियां बरती जाएं।