Breaking News

अंकिता भंडारी हत्याकांड: मुख्य आरोपी पुलकित के पिता और वकील के खिलाफ जीरो FIR     |   ‘धारा 301’ जांच और 25 प्रतिशत शुल्क को लेकर भारत का अमेरिका को सीधा जवाब     |   दिल्ली के यमुना खादर में मुठभेड़, आरोपी अमन गुर्जर के पैर में गोली     |   उत्तराखंड चुनाव 2027 से पहले प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 13 IAS और 17 IPS अफसरों का किया ट्रांसफर     |   26/11 हमले के 18 साल हुए पूरे, चश्मदीद ने बताया-आज भी नहीं सो पाता ठीक से     |  

छत्तीसगढ़ व्यापमं ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर

छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (CPEB) यानी व्यापमं ने असिस्टेंट ग्रेड 3, लैबरोटरी टेक्नीशियन, हॉस्टल सुपरिंटेंडेंट व अन्य भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया है।  बोर्ड ने जुलाई से अक्टूबर के बीच होने वाली परीक्षाओं का डिटेल कैलेंडर अपनी वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in/ पर अपलोड की है। 

नए कैलेंडर के अनुसार, असिस्टेंट ग्रेड-3, HAG 23 भर्ती परीक्षा का आयोजन 28 जुलाई को किया जाएगा। जबकि FDLT 24 के अंतर्गत असिस्टेंट ग्रेड 3 परीक्षा 25 अगस्त को आयोजित की जाएगी।  इसके अलावा छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा 15 सितंबर और लैब टेक्नीशियन पद के लिए परीक्षा 29 सितंबर को होगी।