Breaking News

अंकिता भंडारी हत्याकांड: मुख्य आरोपी पुलकित के पिता और वकील के खिलाफ जीरो FIR     |   ‘धारा 301’ जांच और 25 प्रतिशत शुल्क को लेकर भारत का अमेरिका को सीधा जवाब     |   दिल्ली के यमुना खादर में मुठभेड़, आरोपी अमन गुर्जर के पैर में गोली     |   उत्तराखंड चुनाव 2027 से पहले प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 13 IAS और 17 IPS अफसरों का किया ट्रांसफर     |   26/11 हमले के 18 साल हुए पूरे, चश्मदीद ने बताया-आज भी नहीं सो पाता ठीक से     |  

छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी

छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET) 2024 में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ओर से परीक्षार्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। 

प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से सीजी व्यापम की ऑफिशियल वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जारी किए गए हैं। आवेदनकर्ता तुरंत ही वेबसाइट पर जाकर मांगी गई डिटेल भरकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।