Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   यूपी, राजस्थान में स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री-वीडियोग्राफी पर रोक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती     |   मुंबई: सरकारी स्कूलों के ऑडिट को लेकर CJP का विरोध, हेडमास्टर ने दर्ज कराई शिकायत     |   गौतमबुद्धनगर में 13 दिनों के लिए BNSS की धारा 163 लागू     |   राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सोमवार को जाएंगे चीन दौरे पर     |  

राहुल गांधी के 'गद्दार' तंज के खिलाफ दिल्ली बीजेपी में आक्रोश, कांग्रेस मुख्यालय के पास किया प्रदर्शन

New Delhi: बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय के पास राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। ये विरोध राहुल गांधी द्वारा संसद भवन परिसर में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को "गद्दार" कहे जाने को लेकर हो रहा था।

प्रदर्शनकारी कांग्रेस मुख्यालय के पास मानसिंह रोड पर जमा हुए और "सिख सरदार है, राहुल गांधी गद्दार है" के नारे लगाते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता से माफी मांगने की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि "गांधी ने न केवल एक व्यक्ति का अपमान किया है, बल्कि पूरे सिख समुदाय का अपमान किया है, जो देश का गौरव है।"

इससे पहले दिन में संसद के मकर द्वार के बाहर गांधी और बिट्टू के बीच तीखी बहस हुई थी। कांग्रेस द्वारा जारी वीडियो में गांधी को बिट्टू को "गद्दार" कहते हुए सुना जा सकता है, जिसके जवाब में मंत्री ने "देश के दुश्मन" कहकर उन्हें फटकारा।

ये घटना संसद के मकर द्वार के ठीक बाहर घटी, जो सांसदों के नए संसद भवन में प्रवेश करने का मुख्य द्वार है। गांधी निलंबित कांग्रेस सांसदों, जिनमें से अधिकांश पंजाब से थे, उनके समर्थन में वहां खड़े थे। प्रदर्शनकारियों में बीजेपी के कई सिख नेता भी शामिल थे, वो कांग्रेस मुख्यालय की ओर बढ़े, लेकिन पुलिस ने उन्हें बैरिकेड पर रोक दिया।

सिख समुदाय से संबंध रखने वाले बिट्टू तीन बार सांसद रह चुके हैं और रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे।