Breaking News

राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में झमाझम बारिश     |   नागपुर: गोधनी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में क्लोरीन गैस लीक, 40 लोग अस्पताल में भर्ती     |   UP: ‘देश की संस्थाओं को अपमानित करना गलत’, सीएम योगी का राहुल गांधी पर पलटवार     |   साइबर टेररिज्म केस 2025: NIA की तेलंगाना के पेड्डापल्ली में कई जगहों पर छापेमारी     |   झारखंड सरकार ने पेपरलीक मामले में SC का नोटिस स्वीकारा, दाखिल करेगी जवाब     |  

चारधाम यात्रा श्रद्धालुओं को मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत, बनेगी 25 Km लंबी सड़क

नई दिल्ली: हरिद्वार लोकसभा से सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने लोकसभा में एक महत्वपूर्ण विषय उठाते हुए कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान हरिद्वार और ऋषिकेश में होने वाले भीषण जाम से श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को प्रतिवर्ष भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस गंभीर समस्या को देखते हुए उन्होंने हरिद्वार और ऋषिकेश शहर को बाईपास करने वाले वैकल्पिक मार्ग के निर्माण की माँग रखी।

इस पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस परियोजना के लिए सर्वेक्षण कार्य शुरू कराया जाएगा। प्रस्तावित बाईपास मार्ग लगभग 25 किलोमीटर लंबा होगा, जो हरिद्वार और ऋषिकेश के शहरी क्षेत्र से बाहर निकलते हुए चारधाम यात्रियों को सुगम और बाधारहित यात्रा का मार्ग प्रदान करेगा।

रावत ने कहा कि चारधाम यात्रा आस्था, संस्कृति और पर्यटन का प्रतीक है। लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा और उत्तराखंड के पर्यटन ढांचे को मजबूत करने के लिए यह बाईपास मार्ग अत्यंत आवश्यक है। इससे न केवल तीर्थयात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि हरिद्वार व ऋषिकेश शहर के भीतर यातायात दबाव भी कम होगा।

इस परियोजना के अमल से न केवल चारधाम यात्रा को गति मिलेगी, बल्कि पर्यटन, व्यापार और स्थानीय लोगों के जीवन की गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार होगा।