Breaking News

राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में झमाझम बारिश     |   नागपुर: गोधनी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में क्लोरीन गैस लीक, 40 लोग अस्पताल में भर्ती     |   UP: ‘देश की संस्थाओं को अपमानित करना गलत’, सीएम योगी का राहुल गांधी पर पलटवार     |   साइबर टेररिज्म केस 2025: NIA की तेलंगाना के पेड्डापल्ली में कई जगहों पर छापेमारी     |   झारखंड सरकार ने पेपरलीक मामले में SC का नोटिस स्वीकारा, दाखिल करेगी जवाब     |  

UPSC EPFO APFC 2026: 80 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें आवेदन की तारीख

New Delhi: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्र सरकार में 80 पदों पर सीधी भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 22 अगस्त से 11 सितंबर 2026 तक UPSC के ऑनलाइन भर्ती आवेदन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। UPSC के अनुसार, यह भर्ती श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के तहत कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (APFC) के पद के लिए है।

कुल 80 रिक्तियों में 28 पद अनारक्षित (UR), 8 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), 18 अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और 15-15 पद अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए निर्धारित हैं। इनमें से 3 पद बेंचमार्क दिव्यांगता वाले उम्मीदवारों (PwBD) के लिए आरक्षित हैं। UPSC ने बताया कि भर्ती से संबंधित विस्तृत स्पेशल एडवर्टाइजमेंट नंबर 52/2026 और उम्मीदवारों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले विज्ञापन में दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।

असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर के पद पर नियुक्त उम्मीदवारों को प्रवर्तन, वसूली, लेखा, प्रशासन, नकदी, कानूनी कार्य, पेंशन और कंप्यूटर से जुड़े काम संभालने होंगे। इसके अलावा नियुक्त अधिकारी के कार्यों में जांच करना, दावों का निपटारा, सामान्य प्रशासन, कैश बुक का रखरखाव, बैंक स्टेटमेंट का मिलान और MIS रिटर्न से जुड़े कार्य भी शामिल होंगे। UPSC के विज्ञापन के मुताबिक यह स्थायी पद है और यह सेंट्रल बोर्ड ग्रुप-A, नॉन-मिनिस्ट्रियल पद है, जो केंद्र सरकार के संबंधित वेतन स्तर के ग्रुप-A पद के समकक्ष है। आवेदन की अंतिम तिथि 11 सितंबर 2026 है।